बरेली। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन के जनपद कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी महानगर कार्यालय में संपन्न हुआ। सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने एवं कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष करने का एलान किया। मुख्य अतिथि राकेश कुमार मिश्रा, विशिष्ट अतिथि योगेश कुमार शर्मा, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन प्रान्तीय अध्यक्ष तापस कुमार मिश्रा, प्रमोद पाल सिंह यादव, तेजपाल गंगवार, राजीव कुमार शर्मा की उपस्थिति में जनपद के पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण करने वालों मे जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सक्सेना, जिला मंत्री वीरेश चन्द्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नेश मिश्रा, उपाध्यक्ष गेंदन लाल, प्रदीप दास, रामऔतार उपाध्यक्ष, हेमन्त कुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष राहुल देव, संयुक्त मंत्री सुरेश चन्द्र, प्रियम सक्सेना, संगठन मंत्री मो. शादाब खां, संगठन मंत्री प्रखर रस्तोगी, मीडिया प्रभारी सतीश सिंह, कार्यकम प्रभारी अनूप चौरसिया, सदस्य मुकेश कुमार, धीरज अरोरा, गौरव सक्सेना, आडिटर अहमद यार खां, प्रचार मंत्री अंकित कुमार सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेश कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम मे महेन्द्र पाल सिंह, किरन यादव, नीरज नेहरोत्रा, जान्हवी तिवारी, सोमपी गुप्ता, स्नेहलता यादव, राजकुमारी, रामकुमार गंगवार रामऔतार, प्रमोद पाल, डॉ अंचल लहरी, आकाश सक्सेना, राजीव शर्मा उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव