बरेली- दिव्यांग बच्चों के लिए उत्तर प्रदेश सुविधा प्रदान कर रही है उसी के तहत ऐसे बच्चे जो स्कूल ही नहीं जा पा रहे हैं और बहुत गंभीर रूप से बीमार हैं ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल में प्रवेश करने के साथ घर पर ही दिव्यांग किट उपलब्ध कराई जा रही है बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रत्येक स्पेशल एजुकेटर को पांच-पांच किट प्रदान की गई है जो प्रत्येक विकास क्षेत्र में वितरित की जाएगी आज इसी संदर्भ में विकास क्षेत्र क्यारा के स्पेशल एजुकेटर उदयराज यादव ने विकास क्षेत्र क्यारा के प्राथमिक विद्यालय जोगीठेर के छात्र विमल को दिव्यांग होम बेस्ड किट विद्यालय के प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार के साथ उनके घर जाकर प्रदान की। इस अवसर पर उनके माता-पिता माया देवी तथा प्रेमपाल मौजूद रहे स्पेशल एजुकेटर ने किट के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी भी उनके माता-पिता को दी और बच्चे के विकास के लिए टिप्स भी दिये ज्ञात हो कि विकास क्षेत्र क्यारा में स्पेशल एजुकेटर के रूप में उदय राज यादव के साथ ओम प्रकाश भी वितरित कर रहे हैं।
बेसिक में होम बेस्ड दिव्यांग बच्चों के लिए किट का हुआ वितरण
