बूथ स्तर पर सपा बनाएगी नए कार्यकर्ता, चार लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

बरेली। समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक महबूब अली बुधवार को बरेली पहुंचे। इस मौके पर प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी को मजबूत करने की बात की गई। वही इस अभियान को तेजी से चलाने के लिए दिशा निर्देश भी दिए गए। वही सदस्यता अभियान को लेकर आए एमएलए महबूब अली के बीच भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम के न पहुंचने पर जब उनसे इस बारे मे बात की गई तो उन्होंने कहा वह इस विषय मे कुछ कहना नही चाहते। उन्होंने बरेली से चार लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने की। पूर्व मंत्री विधायक महबूब अली ने कहा कि कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी की रीढ़ है। बूथ व ब्लॉक स्तर पर हर विधानसभा मे कैंप करेंगे और जन-जन तक समाजवादी पार्टी का पैगाम पहुचाने का काम करेंगे। निवर्तमान जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि हमने गली गली जाकर समाजवादी पार्टी की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता यदि एकजुट होकर लग जाएं। पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा हर बूथ पर सक्रिय यूथ लगाकर सक्रिय कार्यकर्ता भी बनाएं जाए। फरीदपुर से पूर्व विधायक विजय पाल सिंह ने कहा कि सपा कार्यकर्ता गांव गांव जाकर सदस्यता अभियान चलाएंगे। मीरगंज के पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सदस्यता इस बार सदस्यता रिकॉर्ड तोड़ेगी। कार्यक्रम मे महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, डॉ आईएस तोमर, मलखान सिंह यादव, योगेश यादव, प्रमोद यादव, मनोहर सिंह पटेल, प्रमोद बिष्ट, प्रदीप मौर्य, गौरव सक्सेना, तारीक लिटिल, शमीम अहमद, भारती चौहान, सुनीता यादव, कदीर अहमद, जफर बेग, शुभलेश यादव, अगम मौर्य, हैदर अली,।सुरेश गंगवार आदि रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *