बुर्के की आड़ में बड़ा खेल:जेल के अंदर छिपाकर ले जाती थीं गांजा,पुलिस ने चार महिलाओं को पकड़ा

आजमगढ़।उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ मंडल जिला कारागार में विचाराधीन कैदियों को गांजे की सप्लाई करने का मामला प्रकाश में आया है।जेल के कैदियों को उनकी डिमांड के मुताबिक मुंह मांगे दाम पर गांजे की आपूर्ति पूर्ति की जाती थी।इस मामले में पुलिस ने जिले की ही 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया हैं।ये महिलाएं बुर्के की आड़ में कैदियों से मिलने के बहाने उनको गांजे की सप्लाई करती थीं।

पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि जेल में मुलाकात के दौरान उनसे गांजे की डिमांड की जाती थी।इसके बाद महिलाएं बाहर से कपड़ों में नशीला पदार्थ छिपाकर उन कैदियों तक गांजा पहुंचाने जाती थीं।

इस बार भी महिलाएं गांजे की सप्लाई करने के लिए मंडल जिला कारागार में पहुंचीं।स्थानीय पुलिस मिली सूचना पर चौकन्नी बनी रही।जब इन महिलाओं को संदेह की दृष्टि से देखा गया और इनकी गहनता से जांच की गई तो पुलिस ने पाया कि उन्होंने अपने बुर्के और कपड़े में गांजा छिपा रखा था।चारों महिलाओं के पास से लगभग 4 किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ।शबाना, शबनम, शहनाज और मदीना नाम की महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इसके साथ ही जेल में बंद कैदी अरमान और इस्माइल को भी इस मुकदमे में आरोपी बनाया गया है।आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा और एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गयी है।

एसपी सिटी आजमगढ़ शैलेंद्र लाल ने खुलासा करते हुए बताया कि 4 महिलाओं की गिरफ्तारी जिला कारागार के बाहर से की गई है। इनसे 4 किलो गांजा बरामद हुआ है।पुलिस को 4 महिलाओं की गतिविधि संदिग्ध लगी थी, तभी महिला कांस्टेबल को बुलाया गया और उनसे महिलाओं की तलाशी करवाई गई। उन्होंने बताया कि संज्ञान में आया कि महिलाएं 4 किलो गांजा लेकर आई थीं।जेल के अंदर अरमान और इस्माइल को सप्लाई करने जा रही थीं।इन चारों महिलाओं के खिलाफ आगे की कार्यवाही की जा रही है।पुलिस अब इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *