बरेली। शुक्रवार को बीएसए संजय कुमार ने स्कूलों का निरीक्षण किया। प्राथमिक स्कूल भगवतीपुर मे सहायक अध्यापिका और दो शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। 56 में से सिर्फ 27 विद्यार्थी उपस्थित थे। प्राथमिक विद्यालय कमुआ खुर्द में प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र 21 अगस्त से लगातार अनुपस्थित चल रहे है। सहायक अध्यापक अनुपम भी अनुपस्थित मिले। शिक्षामित्र हस्ताक्षर करके स्कूल से चली गई। 31 नामांकित छात्रों में से कोई भी उपस्थित नही मिला। पूरे स्कूल मे जबरदस्त अव्यवस्था थी। फर्जी नामांकन नजर आया। प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदुपुर कुर्मियान में प्रधानाध्यापक संतोष कुमार और सहायक अध्यापिका रेखा शर्मा गायब मिले। अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी शिक्षक शफी स्कूल मे नही थे। उनका वेतन रोका गया है। 250 में से 103 विद्यार्थी उपस्थित थे। कंपोजिट स्कूल केसरपुर में व्यवस्था संतोषजनक मिली। मटकापुर में सफाई नही थी। लमखेड़ा में नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए।।
बरेली से कपिल यादव