बिथरी मे 12वीं के छात्र ने गोली मारकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

बरेली। बुधवार को 12वीं के छात्र ने खुद को गोली से उड़ा लिया। गोली उसने अपने सिर मे मारी। आवाज सुनकर जब तक परिजन कमरे की ओर भागे तब तक छात्र दम तोड़ चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। छात्र का डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने बताया कि B3 चैनपुर क्षेत्र के गांव उदनपुर के कृष्णपाल रहने वाले हैं। वे आंवला के मऊ मे सफाई कर्मचारी है। उनका बेटा यशपाल (17) इंटरमीडिएट का छात्र था। लंबे समय से डिप्रेशन मे रहने की वजह से उसका लाइफ लाइन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे उसने 315 बोर के तमंचे से कनपटी से सटाकर गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त उसकी मां और पिता दोनों घर से बाहर थे। उसकी बहनें थी। बहनों के चीखने पर आसपास के लोग आ गये। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। आसपास के लोगों का कहना है कि यशपाल के गणित का पेपर खराब हो गया था। इस वजह से वह परेशान था। हालांकि पुलिस और परिवार के लोगों ने इसकी पुष्टि नही की है। यशपाल सफाई कर्मचारी का इकलौता बेटा था। घटना के वक्त घर पर तीन बहनें थीं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *