बरेली। धान क्रय केंद्रों पर बिचौलिए पूरी तरह से हावी है। जिस कारण किसानों को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है। धान क्रय केंद्र से जुड़े अधिकारियों एवं प्रभारियों द्वारा पूरे जिले मे किसानों को परेशान किया जा रहा है। जिससे किसान अपने तैयार धान को बिचौलियों के हाथों न्यूनतम समर्थन मूल्य से आधी कीमत में बेचने को बाध्य है। इसका मुख्य कारण यह है कि किसान सीधे क्रय केंद्रों पर धान को न बेच सकें। परेशान होकर किसान अधिकारियों के द्वारा लगाए गए बिचौलियों को अपना धान बेचने पर मजबूर है। यह बिचौलिए किसानों से मोटा कमीशन कमा रहे है। ऐसे ही शिकायतें डेलापीर मंडी को लेकर सुनने में आई है। किसानों की इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए गुरुवार को किसान एकता संघ के पदाधिकारी व किसान भारी संख्या में सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में एकत्र हुए। किसानों के उत्पीड़न के खिलाफ किसान एकता संघ के प्रदेश प्रभारी रवि नागर ने बताया कि जिस तरह से किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। अधिकारियों की लापरवाही से बिचौलिए हावी होते जा रहे है। जिसको लेकर सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर है। वह लोग प्रदर्शन के बाद खाद्य विपणन अधिकारी सुनील भारती को समस्या से अवगत कराया तथा जिन केंद्रों पर अनियमितताएं पाई जा रही है। उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग का ज्ञापन प्रेषित किया।।
बरेली से कपिल यादव
