पीलीभीत- आज बालाजी एजुकेशनल सोसायटी द्वारा, बालाजी निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक नि:शुल्क कोचिंग सैंटर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह (मुख्य विकास अधिकारी जिला पीलीभीत), एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री ओम प्रकाश जी (विभाग संचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) एवं श्री अनुज जी (जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) उपस्थित रहे एवं अन्य अतिथियों के रूप में जिले के समस्त राजकीय/अराजकीय विद्यालयों/आई.टी.आई. एवं पॉलिटेक्निक के अध्यापक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत बैज लगाकर संस्थान के प्रबंधक श्री दीपक सक्सेना जी , संरक्षक श्री हरिओम सिंह चौधरी जी एवं प्रधानाचार्य श्री विकास सक्सेना जी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि श्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि श्री ओम प्रकाश जी एवं श्री अनुज जी ने अपने शुभ कर कमलों से फीता काटकर नि:शुल्क कोचिंग सैंटर का उद्घाटन किया। संस्थान के प्रबंधक श्री दीपक सक्सेना जी द्वारा प्रांगण में पधारे समस्त अतिथियों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह नि:शुल्क कोचिंग सैंटर पीलीभीत जनपद के ऐसे बच्चों के लिए खोला गया है जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और वे बच्चे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं लेकिन संसाधनों के अभाव में तैयारी नहीं कर पाते हैं । इस नि:शुल्क कोचिंग सैंटर पर प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी जिनमें मुख्य रूप से SSC, UPPCL, UPSSSC, ARMY, UPPSC, LEKHPAL, TET/SUPER TET, AGNIVEER, RAILWAY, UP POLICE आदि प्रतियोगी परीक्षाएं में शामिल होंगी। इस निशुल्क कोचिंग सैंटर का लक्ष्य समाज के हर वर्ग के बच्चों को तैयारी कराकर प्रथम प्रयास में ही प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कराना है।
बाला जी एजुकेशन सोसायटी ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शुरू किया नि:शुल्क कोचिंग सैंटर
