बरेली। बरेली बार एसोसिएशन के द्विवर्षीय कार्यकाल को 5 जनवरी 2026 को होने वाले मतदान में चुनाव मंडल ने आपत्तियों को खारिज कर सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों को वैध माना है। अब आज बुधवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव जयपति ने बताया कि बरेली बार के द्विवर्षीय कार्यकाल को आगामी 5 जनवरी को होने वाले मतदान के लिये सभी 21 पदों के 80 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जाँच के बाद वैध पाये गये। चुनाव मंडल ने प्रत्याशियों के खिलाफ दी गयी आपत्तियों को सिरे से खारिज कर दिया। नामांकन पत्रों की जांच और आपत्तियों के निस्तारण में चुनाव अधिकारी विशम्वर कुमार आनंद, महावीर सिंह, आनंद रस्तोगी, मो. जुबैर अमजद, प्रदीप कुमार आजाद, राकेश सक्सेना, रामकुमार सारस्वत, शांतिपाल गंगवार, रूपराम राना, प्रेम सिंह चौधरी, आलोक तायल, खलीक उर रहमान और अमित अवस्थी भी मौजूद रहे। वही इस चुनाव मे अध्यक्ष पद का चुनाव बहुत रोचक रहेगा। मौजूदा अध्यक्ष मनोज हरित और पूर्व अध्यक्ष अनिल द्विवेदी के नामांकन के दौरान अब तक बार चुनाव मे मुख्य चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी निभाने वाले अधिवक्ता ज्वाला प्रसाद गंगवार ने भी नामांकन कर ताल ठोक दी। वही पूर्व डीजीसी क्राइम रविद्र चौहान, सचिव का चुनाव लड़ चुके अमित बिसरिया व अजय ने भी नामांकन कराये है। सचिव पद पर मौजूदा सचिव दीपक पांडेय, गौरव राठौर, शंकर सक्सेना, वीरेंद्र गुप्ता ने भी पर्चे दाखिल किये है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर अनुपम अग्रवाल, रमन सक्सेना, जयपाल सिंह व अहमद नवी राही प्रत्याशी हैं। उपाध्यक्ष पद पर मुकुल दीक्षित, अमित कुमार सिंह, अमित सक्सेना, धर्मवीर गुप्ता, नईम अली शाह अत्यी, हुलासी राम व वीरेश सक्सेना मैदान में हैं।।
बरेली से कपिल यादव
