बारिश के चलते तापमान मे भी नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट, झमाझम बारिश से आठ साल का टूटा रिकॉर्ड

बरेली। मानसून ने पहली बार जोरदार दस्तक दी और झमाझम बारिश से आठ साल का रिकॉर्ड टूट गया। बीते चौबीस घंटे में 74.2 मिमी बारिश हुई है। इसके पहले 2015 में 3 जून को 117.6 मिमी बारिश हुई थी। बारिश के चलते तापमान मे भी 9 डिग्री सेल्सियस से अधिक गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग में अनुमान जताया है कि अगले एक सप्ताह तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश के आसार बने हुए है। बुधवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और करीब आठ बजे अचानक तेज बारिश शुरू हुई। झमाझम बारिश के साथ ही बिजली की गड़गड़ाहट भी हुई। अभी तक चार दिनों में जिले में खंडित वर्षा ही हुई थी लेकिन बुधवार को पहली बार मानसून मेहरबान हुआ। करीब 4 घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार तेज बारिश ने 8 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आठ साल बाद एक दिन में 74.2 मिमी बारिश हुई है। झमाझम बरसात से लोगों को गर्मी और उमस से निजात मिली है। दोपहर तक बारिश के बाद मौसम में मामूली बदलाव हुआ व हल्की धूप निकली। तेज बारिश का तापमान पर असर दिखा। पारा 9 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे गिर गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात का तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *