बारिश की वजह से डूबी फसल, बढ़े सब्जियों के दाम, धनिया के भाव छू रहे आसमान

बरेली। जनपद व अन्य शहरों मे लगातार हो रही वर्षा के चलते सब्जियों के दाम मे बीते पांच दिनों मे वृद्धि हुई है। सबसे ज्यादा हरी सब्जियों के दाम मे बढ़ोतरी हुई है। दुकानदार बताते है कि कई जगह अधिक वर्षा होने के चलते खेतों में पानी भर गया है। जिस वजह से फसलें खराब हो गई है। सब्जी कारोबारियों के अनुसार अभी कुछ दिन दाम बढ़े रहने के आसार नजर आ रहे है। आलू के दाम पांच रुपये प्रतिकिलो तक बढ़े हुए है तो वही प्याज मे भी सात से 10 रुपए की तेजी है। सबसे ज्यादा दाम हरा धनिया के बढ़ गए है जो थोक मे 500 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। माह अगस्त मे यही धनिया 200 रुपये प्रतिकिलो तक बिका था। लगातार बढ़ रहे सब्जियों के दाम से घर में खर्च बढ़ गया है। महिलाएं बताती है कि एक ओर खाद्य तेल से दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ा हुआ है तो वही सब्जियों के दाम ने भी रसोई के बजट को बिगाड़ा है। सब्जी विक्रेता बताते है कि वर्षा की वजह से मेथी, पालक, धनिया को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। टमाटर की पूरी फसल बेंगलुरु से आती है तो वही बैंगन इंदौर से आ रहे है। वही कासगंज से आने वाले हरी सब्जियां भी खेतों में पानी भरने की वजह से डूब गई है। कुछ दिनों तक बढ़े हुए दाम मे राहत मिलने के आसार नही है। ग्रहणी पिंकी यादव बताती है कि खाद्य तेल के बाद अब सब्जियों के दाम भी लगातार बढ़ रहे है। जिसके चलते रसोई का बजट बिगड़ रहा है। अभी राहत मिलने की उम्मीद नही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *