शाहजहांपुर- शाहजहांपुर में सुबह तड़के बारात से लौट रही बोलोरो गाड़ी की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार आधा दर्जन बाराती घायल हो गए। जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सड़क पर अचानक ट्रैक्टर ट्राली के आ जाने से हादसा हुआ था। फिलहाल घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घटना थाना कांट क्षेत्र के भंडेरी गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि पास के ही गांव गुलरिया से बारात गई हुई थी। सुबह तड़के कुछ बाराती बोलेरो से घर वापस लौट रहे थे। तभी शाहजहांपुर जलालाबाद मार्ग पर भंडेरी गांव के पास अचानक ट्रैक्टर ट्राली रोड पर आ गई। जिससे बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद चीक पुकार मच गई। बोलेरो सवार सड़क के किनारे घायल पड़े नजर आए। क्योंकि सुबह तक की घटना थी जिसके चलते काफी देर तक घायल सड़क पर पड़े रहे। बाद में सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। घायल हुए 6 लोगों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल सभी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
– शाहजहांपुर से अंकित शर्मा