बरेली। बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर शनिवार को सपा कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि अगर बाबा साहब का संविधान न होता तो हमें आज यहां बोलने का मौका नही मिलता। भाजपा के लोग और सरकार संविधान विरोधी है। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि बाबा साहब ने सभी वर्गों के हितों को सुरक्षित रखने के प्रावधान संविधान में दिए। राजेश अग्रवाल ने कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा को अपने जीवन में बहुत महत्व दिया। इस मौके पर बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव, बीडी वर्मा, दिनेश यादव, पंडित दीपक शर्मा, अशोक यादव, राजेश मौयां, गौरव सक्सेना, स्मिता यादव, डॉ, शफीक उद्दीन, हैदर अली, चंद्रसेन पाल, दीपक वाल्मीकि, मनोहर लाल गंगवार, श्यामवीर यादव, सत्यदेव, जितेंद्र मुंडे, अनिल श्रीवास्तव, मनोज चौधरी, शकील खान, राजकुमार लोधी, कुलदीप राणा आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
