बाबा रामदेव बोलने से पहले इस्लाम का करे अध्ययन- मौलाना शहाबुद्दीन

बरेली। दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने योग गुरु बाबा रामदेव के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा रामदेव पहले इस्लाम और सिरत का अध्ययन करे। उसके बाद फिर इस्लाम पर उंगली उठाए। उन्होंने कहा है कि जिन लोगों ने इस्लाम नहीं पढ़ा है। उनको इस्लाम मजहब के बारे में बोलने का अधिकार नहीं है। बगैर पढ़ें किसी के बारे में बोलना गलत रास्ते पर जाना है। बाबा रामदेव ने कहा है कि इस्लाम में ये है कि नमाज पढ़ो फिर उसके बाद जो चाहे करो। हिन्दू लड़कियों को छेड़ो और लव जिहाद करो। इस पर मौलाना ने बाबा के बयान की निन्दा करते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति गलत काम करता है तो उसका वो खुद जिम्मेदार है। उसके धर्म को दोषी देना ठीक नहीं है। इसी तरह दूसरे धर्मों के लोग भी गलत कार्य में लिप्त है तो क्या उनके धर्मे को जिम्मेदार ठहराना दुरूस्त होगा। मौलाना ने आगे कहा कि कुछ दिनों से बाबा रामदेव इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ बराबर बोल रहे हैं जबकि उनका काम योग सिखाना और दवाईयां बेचना है। बाकी इसके अलावा कुछ नही। देश के हर समुदाय में उनको इज्जत की निगाह से देखा जाता है। मगर वो अब अपनी छवि को विवादित बनाने में लगे हुए है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *