बरेली। श्रावण महीना शुरू होने से पूर्व ही भगवान भोले के भक्तों का उल्लास बढ़ने लगा है और शिवालयों मे भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। सोमवार को नाथ नगरी जलाभिषेक समिति की तरफ से बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक किया गया। बोल बम का जयकारा लगाते भोले भक्तों का रेला पूरी श्रद्धा के साथ निकला तो नाथ नगरी शिवभक्ति मे डूब गई। शोभयात्रा में हर-हर महादेव का जयघोष गूंज उठा। भक्त हाथ मे गंगाजल ओर नंदीध्वज लेकर निकले। जगह जगह लोगों ने फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। सोमवार को शहामतगंज स्थित मंदिर से भक्तों ने समिति के पूर्व अध्यक्ष ब्रजवासी लाल अग्रवाल के निर्देशन मे गणेश पूजन और शिव स्तुति की। मंदिर में भक्तो ने शोभायात्रा के अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। शंखनाद के साथ जलाभिषेक शोभायात्रा का आरंभ हुआ। मंदिर से भक्त हाथ मे गंगाजल ओर नंदीध्वज लेकर देवाधिदेव का जयकारा लगाते निकले। जलाभिषेक शोभायात्रा गंगापुर, मूर्ति नर्सिग होम, प्रेमनगर, सूद धर्मकाटा होते हुये बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर पहुंची। मंदिर में पंडित मुकेश ने मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक रूद्राभिषेक कराया। भक्तों ने भोलेनाथ को दूध, गंगाजल, दही, धतूरा, शहद, फूल, नंदीध्वज अर्पण किया। कतावद्व होकर भक्तों ने बाबा त्रिवटीनाथ के दर्शन किये और जीवन मे सुख का आर्शीवाद मांगा। यात्रा का संचालन रितेश अग्रवाल, धर्मेश अग्रवाल, पंकज देवल ने किया। इस मौके पर ब्रजवासी लाल अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, मनोज देवल, अनूप अग्रवाल, अभय सिंघल, नीरज राम, कपिल गुप्ता, मोहन गुप्ता, अनिल सैनी, रोहित अग्रवाल, सलभ सक्सेना, नीरज राम, धर्मार्थ सक्सेना आदि का विशेष योगदान रहा।।
बरेली से कपिल यादव
