राजस्थान/बाड़मेर- महादेव कांवड़ यात्रा बाड़मेर की बैठक गंगा गिरी मठ बाड़मेर में संरक्षक महंत श्री श्री 1008 श्री खुशाल गिरी महाराज गंगा गिरी मठ के सानिध्य में संरक्षक कैलाश कोटड़िया, संयोजक एडवोकेट राहुल शर्मा, सह संयोजक उगम सिंह सोलंकी, शोभा यात्रा प्रभारी किशोर भार्गव,कोषाध्यक्ष दिलीप तिवारी,युवा संयोजक सुखदेव बंजरंगी के आथित्य में आयोजित की गई।
कांवड़ यात्रा प्रभारी हरि सिंह राठौड़ ने बताया मालाणी महादेव कांवड़ यात्रा बाड़मेर का पोस्टर, पेंपलेट, का विमोचन किया गया इस अवसर पर महंत खुशाल गिरी महाराज द्वारा प्रथम कांवड़ यात्रा में इक्कावन हजार रूपये की घोषणा की थी उस राशि प्रदान किया गया महंत खुशाल गिरी महाराज ने इस अवसर पर सभी हिन्दू धर्म प्रेमी बंधु 28 जुलाई सावन के तीसरे सोमवार सुबह 8 बजे चारभूजा मंदिर आज़ाद चौक बाड़मेर से कांवड़ यात्रा शुभारम्भ होगी। आप सभी इस कांवड़ यात्रा के पुनित कार्य में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
कांवड़ यात्रा संयोजक एडवोकेट राहुल शर्मा ने बताया इस कांवड़ यात्रा संबंधित सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने सुझाव दिए और अलग अलग व्यवस्था में सहयोग दिया कलश व्यवस्था में भुर सिंह दोहट,जगदीश पंवार, जितेन्द्र सिंह परमार टी शर्ट व्यवस्था में मनोज कुमार खत्री, अमृत लाल सोनी, पुखराज शर्मा, रमेश सिंह दोहट, उगम सिंह सोलंकी दुपट्टे व्यवस्था में हरि सिंह राठौड़, सुखदेव सोनी स्मृति चिह्न श्रवण सिंह जालीखेड़ा, पदम सिंह सोढा भामाशाह सम्मान घेवर सिंह दईया हरिद्वार अथिति सम्मान पदम सिंह सोढा अन्य व्यवस्था में मोती सिंह चांदावत, रमेश सिंह इंदा, सुखदेव सोनी,जयमल सिंह परिहार, मनोज जैन, पुरूषोतम बालाच ने आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान किया इस अवसर पर भुर सिंह दोहट,अशोक चौधरी, संतोष शर्मा, ओम नाथ, अमित कल्ला, पुखराज शर्मा, दुर्गेश गौड़ ,भुवनेश दवे,निखिल गुप्ता,मुकेश कुमार,खेत पूरी, ललित सोनी,जसु सोनी, रमेश सिंह दोहट जितेंद्र सिंह परमार ,भुवन शर्मा, विजय सिंह, भैरा राम माली, राहुल शर्मा,जगदीश पंवार, भवानी सिंह सोलंकी अनेक शिव भक्त शामिल थे।
– राजस्थान से राजूचारण