राजस्थान/बाड़मेर- देवाधिदेव महादेव कांवड़ यात्रा सावन के तीसरे सोमवार को चारभुजा मंदिर आज़ाद चौक से संत महात्माओं, महंत खुशाल गिरी महाराज,बहिन बबीता, ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के आशीर्वाद और मनोहर लाल बंसल विभाग संघ चालक, कैलाश चौधरी पूर्व केंदीय मंत्री,डॉ प्रियंका चौधरी विधायक बाड़मेर, साध्वी अनुसूया,पृथ्वी चण्डक प्रतिपक्ष नेता, किशन बोहरा नगर अध्यक्ष, दिलीप माली पूर्व सभापति नगर परिषद के आथित्य में कांवड़ यात्रा की शोभा यात्रा धूमधाम गाजे बाजे के साथ निकाली गई।
शोभा यात्रा प्रभारी हरि सिंह राठौड़ ने बताया कांवड़ यात्रा चारभूजा मंदिर से पंडित संतोष शर्मा विधिवत वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ संतों के आशीर्वाद से रवाना होकर हनुमान मंदिर गांधी चौक स्टेशन रोड अहिंसा सर्किल हाई स्कूल रोड शिव कुटिया विश्वकर्मा सर्किल भवानी गिरी मठ पांच बत्ती चौराहा तनसिंह सर्किल होते हुए गंगा गिरी मठ महंत खुशाल गिरी महाराज के सान्निध्य में दत्तात्रेय भगवान की परखना कर आशीर्वाद प्राप्त किया बाद में जोशियों की प्रोल से शिव शक्ति धाम रातानाडा पहुंचकर सभी कांवड़ियों ने जल अभिषेक भोलेनाथ शिवलिंग पर किया गया इस अवसर पर दिलीप बंसल गंगा विशन अग्रवाल के देखरेख में शिव शक्ति धाम रातानाडा बाड़मेर की ओर सभी भक्तों के लिए अल्पाहार रूपी सहगार व्यवस्था प्रदान की गई ओर तगाराम राणेजा सरणु की ओर सभी कांवड़ यात्री महिला कलश कांवड़ भक्तों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कांवड़ यात्रा संयोजक एडवोकेट राहुल शर्मा ने बताया कांवड़ यात्रा का सभी मार्गों पर हिंदू धर्म प्रेमी बंधुओ द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार करने सभी का आभार ओर धन्यवाद व्यक्त किया।
शोभा यात्रा संयोजक किशोर भार्गव ने बताया कांवड़ यात्रा में आदि शिव की झांकी, कांवड़ में उगम सिंह सोलंकी की कांवड़, सुर संगीत कला संस्थान बाड़मेर के अध्यक्ष रंजीकात के नेतृत्व सुर संगीत मय शिव झांकी आकर्षण का केंद्र रही, कांवड़ यात्रा सह संयोजक उगम सिंह सोलंकी ने कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में सभी कांवड़ यात्री मातृ शक्ति युवा शक्ति का पुलिस प्रशासन नगर परिषद इस कांवड़ यात्रा में आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी भामाशाह गण का बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
कोषाध्यक्ष दिलीप तिवारी ने बताया इस बार कांवड़ यात्रा में युवाओं ओर मातृ शक्ति ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर अपना पंजीयन कराया अनुशासन और पंक्ति बंध तरीके से कांवड़ यात्रा में भाग लिया युवा संयोजक सुखदेव बजरंगी ने कांवड़ में भाग लेने सभी भक्तों के कांवड़ की अलग अलग व्यवस्था में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले युवाओं का अभिनंदन किया गया इस शोभा यात्रा में देवेंद सैन पुखराज शर्मा भैरा राम माली भुर सिंह दोहट हमीर सिंह परिहार जितेन्द सेन निखिल गुप्ता अभिषेक देवे किशोर सोनी सवाई सेन हुकमीचंद खत्री जगदीश पंवार बृजेश कुमार हेमंत सिंह ओम नाथ दुष्यंत शर्मा प्रवीण जोशी जोगेंद सराफ मुकेश सोनी तन सिंह महाबार स्वरुप वासु ओम प्रकाश त्रिवेदी भुवनेश शर्मा रतन सिंघल मुला राम माली कैलाश माली नमन दवे जीतू सिंह छगन सिंह खींची मनोज कुमार खत्री रमेश सिंह दोहट भवानी सिंह सोलंकी रविंद सिंह भाटी रणवीर माली भोम सिंह कुंपावत ओम सिंह गोहिल देवी सिंह देवड़ा मुकेश भाटी छगन लाल रमेश दर्जी अनेक शिव भक्त शामिल थे।
– राजस्थान से राजूचारण