बाड़मेर में मातृशक्ति के सर्वांगीण विकास हेतु राष्ट्र सेविका समिति के शिक्षावर्ग का होगा आयोजन

राजस्थान/बाड़मेर- राष्ट्र सेविका समिति, बाड़मेर विभाग की ओर से मातृशक्ति के सर्वांगीण विकास हेतु प्रारंभिक शिक्षावर्ग का आयोजन किया जा रहा है। यह वर्ग 30 दिसम्बर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक आयोजित होगा।

यह शिक्षावर्ग आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, लंगेरा (बाड़मेर) में आयोजित किया जाएगा। वर्ग में सहभागी बनने वाली सेविकाएं पूरे समय वर्ग में रहकर प्रशिक्षण लेगी ।

इस शिक्षावर्ग का मुख्य उद्देश्य मातृशक्ति के शारीरिक, बौद्धिक एवं मानसिक विकास को सुदृढ़ करना है। वर्ग के दौरान योग, शारीरिक अभ्यास, बौद्धिक सत्र, व्यक्तित्व निर्माण तथा राष्ट्रसेवा से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार यह वर्ग सेविकाओं में अनुशासन, संगठन भावना, सेवा-भाव और राष्ट्रभक्ति को विकसित करने में सहायक सिद्ध होगा। राष्ट्र सेविका समिति द्वारा आयोजित यह शिक्षावर्ग क्षेत्र की मातृशक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे वे अपने व्यक्तित्व को सशक्त बनाते हुए समाज व राष्ट्र सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी।

– राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *