बाड़मेर में कांग्रेसियों ने मनाया 141वां स्थापना दिवस बडे़ नेताओं की कमी अखरी लेकिन फिर भी पार्टी ध्वज फहराया

राजस्थान/बाड़मेर- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 141वां स्थापना दिवस पर बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गरिमामय रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह गोदारा ने पार्टी ध्वज फहराकर कांग्रेसजनों को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोदारा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास देश के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा हुआ है और पार्टी के महान नेताओं की दूरदर्शिता से ही आधुनिक भारत की नींव रखी गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने लंबे राजनीतिक सफर में अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन कभी भी अपने मूल सिद्धांतों, लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता से समझौता नहीं किया। गोदारा ने कहा कि यदि आज देश में लोकतंत्र जीवित है तो उसका श्रेय कांग्रेस पार्टी को जाता है। विविधता में एकता की भारतीय परंपरा को सहेजते हुए कांग्रेस ने हमेशा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का कार्य किया है। विपक्ष द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ फैलाए जा रहे भ्रम और झूठे आरोपों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास और योगदान विश्व के सामने स्पष्ट है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वर्तमान समय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान केंद्र सरकार संविधान की मूल भावना के विपरीत कार्य करते हुए आमजन के हितों की अनदेखी कर रही है और चुनिंदा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी और किसी भी दबाव में नहीं आएगी, चाहे संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग ही क्यों न किया जाए।

स्थापना दिवस पर सेवादल जिलाध्यक्ष सोनाराम मंसुरिया एन एस यू आई जिलाध्यक्ष भूपेंद्र राजबेरा पूर्व सभापति दीपक परमार, ठाकराराम माली आरजीपीआरएस प्रदेश सचिव तरुण बलवानी ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुलदीप पूर्व पार्षद रमेश आचार्य सुरेश सोनी महावीर बोहरा किशन मेघवाल स्वरूप सिंह पंवार मूलाराम पूनड़ नीरज जोशी पदम माली प्रिंस सिंधी डॉ राहुल बामणिया प्रकाश आचार्य जितेंद्र चौहान,दुर्गा पंवार लोमित जोशी विक्रम मंसुरिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

– राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *