सीबीगंज, बरेली। जनपद के थाना सीबीगंज क्षेत्र मे बरेली-दिल्ली हाईवे पर रविवार शाम एक अनियंत्रित एसयूवी कार बाइक को टक्कर मारने के बाद किनारे खड़े शीरा भरे खराब टैंकर से पीछे से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार अटा कायस्थान निवासी साहबजाद खां (45) और मुमत्याज खां (65) सहित एसयूवी कार सवार फरीदपुर के नगरिया विक्रम गांव निवासी मनमोहन सिंह (42), पीलीभीत जिले के चक्रतीर्थ कल्याणपुर निवासी सिकंदर (28) और एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। एसयूवी चालक प्रिंस और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए है। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करीब सवा 12 बजे सीतापुर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस सीबीगंज क्षेत्र मे बड़ा बाईपास (लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे) स्थित परधौली गांव के कट के पास शीरे से भरे टैंकर की रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई थी। उसके बाद से टैंकर हाईवे किनारे खड़ा था। रविवार शाम लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) कार ने पहले बाइक सवारों को चपेट में लिया फिर हाईवे किनारे खड़े टैंकर में पीछे से जा टकराई। इस हादसे में बोलेरो में सवार तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और दो बच्चे व ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर सवार दोनों युवकों की भी मौत हो गई। बोलेरो मे मरने वाले दो व्यक्तियों की शिनाख्त फरीदपुर के गांव टांडा सिकंदरपुर निवासी मनमोहन सिंह, पीलीभीत मे अमरिया तहसील के कल्याणपुर चक्रतीर्थ निवासी 26 वर्षीय सिकंदर और रामपुर मे थाना विलासपुर के गांव रमनपुर कुर्तिया निवासी विशेष यादव के रूप मे हुई। बोलेरा चालक प्रिंस यादव भी रमनपुर कुर्तिया का निवासी है। बाइक सवार दोनों युवकों की शिनाख्त सीबीगंज के गांव अटा कायस्थान निवासी 45 वर्षीय साहबजाद खान और 35 वर्षीय मुमताज खान के रूप में हुई। बोलेरो में सवार दोनों बच्चों के बेहोश होने के कारण उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। बोलेरो का ड्राइवर अपना नाम प्रिंस बताकर बेहोश हो गया। उसके बारे में जानकारी की जा रही है। एसपी सिटी मानुष पारीक, एसडीएम सदर प्रमोद कुमार और सीओ अंजनी कुमार तिवारी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।।
बरेली से कपिल यादव
