बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव माधवपुर पुलिया के पास हाईवे पर रविवार की देर रात बरेली से आ रहे युवक की बाइक को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे युवक घायल हो गया। दूसरी बाइक सवार युवक फरार हो गया। कस्बे के मोहल्ला अंसारी निवासी राजमिस्त्री का काम करने वाले मोहम्मद नाजिम ने बताया कि रविवार की देर रात काम करके बरेली से लौट रहे थे। तभी माधोपुर की पुलिया के पास के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक (UP 25 CB 1316) ने टक्कर मार दी। टक्कर मारकर बाइक सवार युवक फरार हो गया। जिससे बाइक में काफी नुकसान व और मेरे कई जगह चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। पीड़ित ने सोमवार को चौकी प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
