बरेली देहात। बांग्लादेश मे हिंदू युवक की हत्या के विरोध मे जिले मे कई स्थानों पर विभिन्न संगठनों ने पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा और बांग्लादेश पर दबाव डालने के लिए ठोस कूटनीतिक कदम उठाने की मांग की। सिरौली मे अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के हिंदू हेल्पलाइन जिलाध्यक्ष नितिन पांडे के नेतृत्व में कस्बे में बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया। नितिन पांडे ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं और दलित समाज पर हो रहे अत्याचार मानवता को शर्मसार करने वाले हैं। उन्होंने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर कूटनीतिक स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएं। पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर आवाज बुलंद की जाए। दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर भी संदिग्ध गतिविधियां करने वालों पर नजर रखी जाए। रिठौरा मे विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने बांग्लादेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर प्रतीकात्मक रूप से बांग्लादेश का फ्लैग बनाकर उस पर आग लाई। इस दौरान जमकर नारेबाजी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोका जाए। जल्द दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो और बांग्लादेश मे अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। महंत तुलसीदास महाराज, मनोज कश्यप, संजीव कश्यप, शुभम गुप्ता, हरपाल कश्यप, विनोद कश्यप, सर्वेश, सूरज, विकास सक्सेना पोशाकी लाल साहू आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
