बहेड़ी मे बहगुल नदी पर किसानों ने तैयार किया कच्चा बांध:भंडारे में पहुंचे भाजपा सांसद वरुण गांधी, दिए एक लाख रुपये

बरेली। किसानों ने बहेड़ी मे बहगुल नदी पर कच्चा बांध तैयार किया है। जिसको देखने मंगलवार को पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी बहेड़ी पहुंचे। सीधे दिल्ली से बहेडी के गांव खमरिया में पहुंचे जहां किसानों की मेहनत को सहारा। बाद मे किसानों द्वारा तैयार किए कच्चे बांध का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने किसानों के जज्बे को भी सलाम किया। खमरिया गांव के किसानों ने पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार के नेतृत्व में इस बांध को तैयार किया है। एक माह में किसानों ने अपने जुटाए हुए संसाधनों से कच्चे बांध को तैयार करके एक नजीर पेश की है। बहगुल नदी पर तैयार किए गए इस कच्चे बांध से सैकड़ों गांवों के किसानों के खेतों को पानी रुपी संजीवनी मिलने की संभावना है। किसान इस बांध की मांग पिछले कई सालों से कर रहे थे। लेकिन स्वीकृति मिलने के बाद भी निर्माण कार्य शुरु नहीं हो सका तो किसानों ने अपने बल पर कच्चा बांध तैयार कर दिया। हालांकि अब सांसद वरुण गांधी की पैरवी के बाद पक्के बांध का रास्ता तैयार हो गया है। इसके साथ ही वरुण गांधाी ने किसानो को एक लाख रुपए का चेक भी दिया। सांसद वरुण गांधी ने भंडारे मे प्रसाद भी चखा। इस मौके पर किसान नेता व पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार, ढाकन लाल गंगवार, अतर सिंह, वेद प्रकाश कश्यप, चौधरी विजेंद्र सिंह, सुरेश, बाबूराम, ओमप्रकाश, नन्नूकी प्रसाद, शंकरलाल, लेखराज आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *