बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र मे 25 फरवरी को हुई राजेश उर्फ गुल्लू की हत्या का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने राजेश की हत्या के मामले दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ मे रहने वाला राजेश नशे का आदी था। उसका लेनदेन को लेकर अपने साथी एक साथी शाहरुख से विवाद चल रहा था। शाहरुख ने राजेश से तीन हजार रूपए उधार लिए थे। इसके बाद से राजेश शाहरुख से अपने उधार की रकम मांग रहा था। रकम नही मिलने पर राजेश ने शाहरुख का मोबाइल अपने पास रख लिया था। शाहरुख ने कई बार राजेश से अपना मोबाइल मांगा लेकिन राजेश ने उसे वापस नहीं दिया। बाद में शाहरुख ने राजेश को नशा करने के लिए बुलाया। राजेश ने वहां पहुंचकर शकील उर्फ शानू उर्फ नागराज और शाहरुख उर्फ जुल्फिकार के साथ नशा किया। तभी रंजिश मानते हुए शाहरुख ने अपने साथी शकील उर्फ शानू के साथ मिलकर राजेश की चाकू मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। बारादरी पुलिस ने राजेश उर्फ गुल्लू निवासी मढ़ीनाथ की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि राजेश की हत्या मे शामिल दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से हत्या मे शामिल चाकू को भी बरामद कर लिया है।।
बरेली से कपिल यादव
