बरेली। 97 साल मे पहली बार बने सौभाग्य योग, सर्वार्थ सिद्धि, शनि श्रवण योग में शनिवार को रक्षाबंधन त्योहार जिले मे धूमधाम से मनाया गया। घर-घर में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर दीपांयु की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देते हुए उनकी सुरक्षा का वचन लिया। कई जगहों पर भगवान कृष्ण का पूजन हुआ तो कहीं गणेश पुत्री संतोषी का अराधना की गई। पूजन के बाद लोग अपनी छतों, सड़कों, मुहल्लों पर पतंग उड़ाते नजर आए। राहुकाल छोड़कर सुबह सूर्योदय के साथ शुरू हुआ राखी उत्सव शाम तक चला। अधिकांश बहनों ने सौभाग्य मुहूर्त में ही राखी बांधी जो दोपहर 2:40 मिनट तक चला। ज्योतिष के अनुसार जिनके भाई बहन नहीं थे उन लोगों ने भगवान कृष्ण को राखी बांध कर त्यौहार मनाया। सिद्धयोग शक्ति दरबार मे रक्षाबंधन के अवसर पर मा संतोषी जन्मोत्सव के रूप में मनाया गुरुमात आस्था की राखियां बांधकर भवती ने आशीर्वाद लिया। सचिव डॉ. कमल किशोर मेहरो राजी शर्मा, शशि मिश्रा, रिथा मेहरोत्रा, मधुर लता वर्मा, पुष्पी शमी, अनाविका मेहनीचज, सुनिया नेहा मिषा, अवनीश मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव