बहगुल नदी मे जल स्तर बढ़ने के बाद कटे संपर्क मार्ग, कई गांवो का आवागमन पूरी तरह से ठप

बरेली। बहगुल नदी में जल स्तर बढ़ने के बाद कई गांव के संपर्क मार्ग पानी में डूब गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत की मांग की है। रामगंगा की बाढ़ मे कपूरपुर और गुर्जर गोटिया जलमग्न हो गए। एसडीएम अजय उपाध्याय बाढ़ खंड के अधिकारियों को लगाकर बचाव कार्य शुरू करवाए। बहगुल नदी की बाढ़ में उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को बहगुल नदी में बेतहाशा जल स्तर बढ़ा। इसके बाद फतेहगंज पूर्वी से कुठला जाने वाली सड़क पर 5 फुट पानी बहने लगा। पानी के तेज बहाव की वजह से सड़क मार्ग कई जगह से कट गया। इससे कुठला, उचसिया सहित कई गांव का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। फतेहगंज पूर्वी के पास बहगुल नदी के रेलवे के पुल से एक मीटर नीचे पानी बह रहा है। ढकनी गांव के पास बहगुल नदी का पानी घरों में घुस गया है। कई परिवारों ने घरों को छोड़कर ऊंचे स्थानों पर शरण ली है। वही हाजीपुर खजुरिया-खटेली मार्ग पर 5 फीट पानी बहने से चौथे दिन भी राहत नही मिली। पूरी सड़क कटने के बाद लोग 10 किलोमीटर अधिक दूरी का सफर करके तहसील मुख्यालय पर जाने को मजबूर हो रहे है। शुक्रवार को एसडीएम अजय उपाध्याय ने बाढ़ ग्रस्त इलाके का निरीक्षण किया। कई जगह बाढ़ खंड के अधिकारियों को बचाव कार्य करने के लिए लगाया। जबकि लेखपालों की अलग-अलग टीम में गठित करके बाढ़ ग्रस्त इलाके पर निगरानी रखने के निर्देश दिए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *