बहगुल नदी पर खमरिया गांव मे बनेगा पक्का बांध- जल शक्ति मंत्री

बरेली। पश्चिमी बहगुल नदी पर बहेड़ी के खमरिया गांव मे पक्का बांध बनाने की किसानों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने खमरिया में पक्का बांध बनवाने का ऐलान कर दिया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पक्के बांध का एस्टीमेट बनाने के आदेश दे दिए। इस साल दिसंबर में सिंचाई विभाग रबी की फसल के सिंचाई के लिए खमरिया में कच्चा बांध बनाकर देगा। सोमवार को सर्किट हाउस में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनप्रतिनिधि, सिंचाई विभाग और जल निगम के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग मे बरेली मंडल के चारों जिलों की सिंचाई परियोजना और जल जीवन मिशन की समीक्षा की गई। एमएलसी महाराज सिंह और मीरगंज विधायक डीसी वर्मा ने मीटिंग में खमरिया मे पक्का बांध बनवाने को कहा। करीब सात साल से किसान खुद कच्चा बांध बना रहे हैं। हर साल 15 जून को बांध काटना पड़ता है। इस बांध से बहेड़ी और मीरगंज के साथ रामपुर की बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों की करीब 10 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होती है। जल शक्ति मंत्री ने मीटिंग में ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों से खमरिया बांध के बारे में पूछताछ की। फिजिबिलिटी के बारे में जानकारी की। अधिकारियों को तुरंत एस्टीमेट तैयार कर मुहैया कराने को कहा। ताकि जल्द शुरू कराया जा सके। पश्चिमी बहगुल नदी पर बहेड़ी के खमरिया गांव में पक्का बांध बनाने की किसानों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने खमरिया में पक्का बांध बनवाने का ऐलान कर दिया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पक्के बांध का एस्टीमेट बनाने के आदेश दे दिए। इस साल दिसंबर में सिंचाई विभाग रबी की फसल के सिंचाई के लिए खमरिया में कच्चा बांध बनाकर देगा। सोमवार को सर्किट हाउस में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनप्रतिनिधि, सिंचाई विभाग और जल निगम के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में बरेली मंडल के चारों जिलों की सिंचाई परियोजना और जल जीवन मिशन की समीक्षा की गई। एमएलसी महाराज सिंह और मीरगंज विधायक डीसी वर्मा ने मीटिंग में खमरिया में पक्का बांध बनवाने को कहा। करीब सात साल से किसान खुद कच्चा बांध बना रहे हैं। हर साल 15 जून को बांध काटना पड़ता है। इस बांध से बहेड़ी और मीरगंज के साथ रामपुर की बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों की करीब 10 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होती है। जल शक्ति मंत्री ने मीटिंग में ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों से खमरिया बांध के बारे में पूछताछ की। फिजिबिलिटी के बारे में जानकारी की। अधिकारियों को तुरंत एस्टीमेट तैयार कर मुहैया कराने को कहा। ताकि जल्द शुरू कराया जा सके। इसके बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने इंडिया गठबंधन और सपा पर निशाना साधा। सपा मुखिया अखिलेश यादव आए दिन कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं? इस पर स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि 2017 पहले बहन-बेटियों का दिन में भी सुरक्षित निकल पाना मुश्किल होता था। अब बताने की जरूरत नहीं है। हालात बदल चुके हैं। सभी जानते हैं कि योगी राज में कानून-व्यवस्था बेहतर है। इस मौके पर विधायक राघवेंद्र शर्मा, एमपी आर्य और जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *