बरेली। बसपा से पूर्व जिलाध्यक्ष और मुख्य जोन प्रभारी ब्रह्म स्वरूप सागर को निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने उन पर अनुशासनहीनता, दल विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से यह कार्रवाई की है। बसपा के जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ब्रह्म स्वरूप सागर को पार्टी विरोधी गतिविधि के लिए निकाला गया है। उन पर आरोप है कि पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की दी गई। रिपोर्ट की विभिन्न सूत्रों से छानबीन करने के बाद उन्हे बीएसपी से निष्कासित कर दिया गया है। बताया जा रहा है उन्हें पार्टी मे अनुशासनहीनता अपनाने व पार्टी विरोधी गतिविधियों के बारे मे कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी थी। लेकिन इसके बावजूद भी इनकी कार्यशैली में कोई सुधार नही आया जिसकी वजह से पार्टी व मूवमेंट हित मे बुधवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी सुप्रीमो बहन मायावती ने उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस बाबत ब्रह्म स्वरूप सागर ने कहा कि वह पार्टी सुप्रीमो का निर्णय स्वीकार करते हैं। पार्टी विरोध गतिविधि का आरोप उनके खिलाफ राजनैतिक साजिश है।।
बरेली से कपिल यादव