बरेली। मौसम ने 48 घंटे में ही रुख बदल लिया और बीते तीन दिन से हो रही धूप गुरुवार को गायब हो गई। सुबह से लेकर शाम तक धूप नहीं निकली और पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते गलन और बढ़ गई। इससे दिन के तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है गुरुवार को प्रदेश मे शाहजहांपुर सबसे ठंडा जिला रहा। वही बरेली दूसरा सबसे ठंडा जनपद रहा। गुरुवार को ठंड ने शीतलहर का अहसास कराया। हवा चलने से ठिठुरन ज्यादा रही। सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से लोग दिन भर ठिठुरते नजर आए। हवा ने साइकिल और बाइक सवारों को ज्यादा परेशान किया। दोपहर में धुंध छटी, लेकिन धूप नहीं निकली। शाम होते ही गलन बढ़ गयी। कड़ाके की ठंड और दृश्यता कम होने से लोग जल्दी ही घरों में घुस गए, जिससे वाजार और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोग दिन मे अलाव तापकर ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे में मौसम में उतार-चढ़ाव का अनुमान जताया है। गुरुवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। हवा के चलते ठंड का असर और बढ़ गया। लोग गलन और सर्दी से ठिठुरते रहे। बीते तीन दिन से दोपहर में मौसम साफ हो रहा था और धूप निकल रही थी लेकिन गुरुवार को पूरा दिन धुंध सी छाई रही। दिन में अधिकतम तापमान 15.7 और रात में 10.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। आने वाले दिनों में और तापमान गिरने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ठंड आगामी कुछ दिन तक प्रतिदिन घना कोहरा रहेगा। शुक्रवार को दोपहर के बाद धुंध छट सकती है लेकिन कोहरा जरूर बना रहेगा इसलिए रात मे घने कोहरे मे वाहनों से सफर करने से बचे।।
बरेली से कपिल यादव
