बरेली समेत आसपास के जिलो मे अबैध हथियारों की तस्करी के चार आरोपी गिरफ्तार, असलहा बरामद

बहेडी, बरेली। जनपद समेत अन्य आसपास के जिलों मे अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोहा का बहेड़ी पुलिस ने भंडाफोड़ कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं पिस्टल से फायरिंग करने का आरोपी भी पकड़ा गया है। उससे भी पिस्टल बरामद हुई है। इनके पास से पांच पिस्टल, मैगजीन व कारतूस बरामद किए है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। बहेडी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार की सुबह लगभग दस बजे हरसुनंगला पुलिया के पास बरेली समेत आसपास के जिलो में हथियारों की तस्करी कर रहे चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। अंतरराज्यीय पिस्टल तस्कर सुरजीत सिंह, उसके साथी हरबीर सिंह व सुखपाल को गिरफ्तार कर लिया। ये तीनों पिस्टल सप्लाई करने जा रहे थे। सुरजीत कासगंज के पटियाली क्षेत्र के गांव बरईपुर का है। हरबीर और सुखपाल दोनों उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के निवासी है। पूछताछ में सुरजीत ने पुलिस को बताया कि वह 2021 से पिस्टल तस्करी का काम कर रहा है। ऊधमसिंह नगर की थाना पुलभट्टा पुलिस उसे तस्करी के मामले में जेल भी भेज चुकी है। वह हल्द्वानी जेल में पांच महीने रहा था। उसी दौरान उसकी मुलाकात जेल में बंद ग्वालियर निवासी अभिमन्यु से हुई। जेल से निकलने के बाद अभिमन्यु जो ग्वालियर का रहने वाला है वो उसे पिस्टल लाकर देता था और वह उत्तराखण्ड के जिला उधम सिंहनगर, मुरादाबाद, बरेली, हरियाणा, पंजाब में पिस्टल सप्लाई करता था। अब तक वह 40-50 पिस्टल बेच चुका है। अभिमन्यु 15,000 रुपये के हिसाब से पिस्टल लाकर देता था। वह उसे आगे 24-25 हजार रुपये का बेच देता था। बहेड़ी मे दूसरे मामले में नदीम उर्फ टार्जन निवासी शेखुपुर कस्बा बहेड़ी ने अपने साथी वासिफ खान नि० मंडनपुर जनुबी थाना बहेडी जिला बरेली पर अवैध पिस्टल से जान से मारने की नियत से फायर किया, लेकिन वाहिद बाल-बाल बच गया। पुलिस ने टार्जन पर कार्रवई करते हुए उसे भी जेल भेज दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *