बरेली। जिले मे पिछले 16 दिन मे पेट्रोलियम पदार्थो के दामों मे दस रूपए का इजाफा हो चुका है। पेट्रोल और डीजल की कीमते बढ़ने का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों मे 80 पैसे का इजाफा हुआ। जिसके बाद अब डीजल भी 100 के करीब पहुंचने वाला है जबकि पेट्रोल पहले ही 100 का आकंड़ा पार कर चुका है। बुधवार को जिले मे पेट्रोल का दाम जहां 105.35 पैसे प्रति लीटर हो गया है। वही डीजल का रेट भी 96.92 पैसे प्रति लीटर हो गया है। डीजल व पेट्रोल के रेट मे प्रतिदिन 80 पैसे प्रतिलीटर के हिसाब से इजाफा हो रहा है। बीते 16 दिनों मे इसी हिसाब से पेट्रोलियम पदार्थो के दाम दस रूपए से अधिक बढ़ चुके है। जिसका असर सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। वही एलपीजी सिलिंडर के दामों में हुए इजाफे के बाद उसका असर भी खाद्य पदार्थो के महंगे होने के चलते दिखाई दे रहा है। पेट्रोलियम कंपनियां जिस हिसाब से डीजल और पेट्रोल के दामों मे इजाफा कर रही है। उनसे आम आदमी की हालत अब खराब होती दिखाई दे रही है। इनका असर सड़क से लेकर आम आदमी तक की किचिन मे भी दिखाई दे रहा है। दरअसल पेेट्रोलियम कंपनियां सुबह पेट्राेल और डीजल के दाम निर्धारित करती है। पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्यों में वृद्धि का दाम टैक्स जोड़कर तय किया जाता है। जो इतने ज्यादा है कि उनके लगते ही पेट्रोलियम पदार्थो का दाम सीधे दो गुना हो जाता है। जानकारों की माने तो पेट्रोलियम पदार्थो का दाम तभी नीचे आ सकता हैै जब उस पर लगने वाले टैक्स को कम किया जाए। लेकिन ये इतना आसान नहीं है। जिसके चलते महंगाई की मार जनता को झेलनी होगी।।
बरेली से कपिल यादव