बरेली मे स्‍वतंत्र देव सिंह बोले- भाजपा सरकार मे प्रदेश छोड़ रहे गुंडे-बदमाश

बरेली। जिले मे सोमवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने जहां मंडलीय सभा को संबोधित किया। वहीं भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह बिथरी चैनपुर से भाजपा प्रत्‍याशी राघवेंद्र शर्मा के समर्थन में सभा को संबोधित करने पहुंचे। प्रभारी मतदाता कार्यक्रम मे पहुंचे प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व की सरकार पर निशाना साधा। कहा कि पहले कार, ट्रैक्‍टर चोरी की रिपोर्ट दर्ज नही होती थी। अगर हो भी जाती थी तो रामपुर से चाचा का फोन आ जाता था और अपराधी रिहा हो जाता था। लाइट नहीं आती थी। अब आ रही है। अब कोई भी महिला अपनी बेटी के साथ रात 12 बजे जा सकती है। यह योगी सरकार है। कहा कि हिन्दू मुसलमान आपस में नहीं लड़ेगा। भाजपा ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आजादी दिलवाई। वे भाजपा को वोट देंगी। पहली बार गुंडे योगी सरकार में डरे हैं। कभी लक्ष्मी साइकिल, हाथी व हाथ पर नही आती बल्कि कमल के फूल पर बैठकर आती है। सपा सरकार पर निशाना साधते हुए स्‍वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा सरकार में गोलियां चलती थी। हर सप्‍ताह चार दंगे होते थे। अब पांच साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। यही योगी सरकार है। 10 मार्च को योगी जी के शपथ लेते ही एक बार फिर से गुंडे माफिया प्रदेश छोड़कर चले जाएंगे। पहली बार गुंडे जेल से कोर्ट जाने में डरते है उनको लगता है कब उनकी गाड़ी पलट जाए। इस बार हिंदू मुस्लिम मिलकर गरीबी से लड़ेगा। दोनों मिलकर योगी-मोदी की सरकार बनाएंगे। भारत के समृद्धि के लिए भाजपा को वोट दे। सभी के सम्मान के लिए कमल को वोट दे। पूरे कार्यक्रम में बिथरी चैनपुर से वर्तमान विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल नही रहे। न ही उनका पूरे कार्यक्रम में नाम लिया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *