बरेली मे मौसम ने फिर करवट बदली, बारिश व हवाओं ने बढ़ाई ठंड

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। जिले मे शुक्रवार की देर रात मौसम ने फिर करवट ली। देर रात बरेली में हुई बारिश और ठंडी हवाओं के कारण सर्दी बढ़ गई। जिले के देहात और शहरी क्षेत्र मे बारिश हुई। शनिवार की सुबह से लोगों को सूरज के दर्शन नही हुए है। बसंत पंचमी के बाद मौसम में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा था। शुक्रवार की रात को हवा और बरसात के बाद फिर से ठंड का अहसास होने लगा। शनिवार की सुबह से ही बादल छाए हुए है और ठंडी हवाएं चल रही है। इसके चलते तापमान में भी गिरावट है। शनिवार की सुबह तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन भर बारिश और ठंडी हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है। इसके चलते ठंड रहेगी। जिले मे शुक्रवार की रात 12 बजे के बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छाने शुरू हो गए। रात करीब नौ बजे से हल्की-हल्की बूंदाबांदी जगह-जगह पर देखने को मिली लेकिन उसके बाद अचानक रात 12 बजे के बाद मौसम और ज्यादा बिगड़ गया और बारिश शुरू हो गई। बेमौसम बारिश का बड़ा असर चना, सरसों और गेहू की फसल पर होगा। होली के आसपास नया सरसों, चना और गेंहू तैयार होता है। इस समय कई खेतों में किसानों की ये फसल तैयार खड़ी है। मौसम में हुए बदलाव से शिवभक्त कांवड़ियों की राह आसान हो गई है। एक मार्च को महाशिवरात्रि है। महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ पर गंगाजल चढ़ाने के लिए कांवड़िए हरिद्वार की तरफ जल लेने निकल पड़े हैं। पैदल चलकर हरिद्वार, गोमुख तक जल लेने जा रहे कांवड़ियों के लिए मौसम की ठंड अच्छी है। कांवड़ियों को धूप और गर्मी से बचाव होगा और आसानी से जल लेकर आ सकते हैं। शिवभक्त मौसम के बदलाव को भगवान की कृपा मान रहे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *