बरेली मे मिर्जा अशफाक फिर से बने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष अजय की जगह दिनेश गुप्ता दद्दा को जिम्मेदारी

बरेली। भारतीय जनता पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने नेतृत्व को मजबूत करने और आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने की दिशा में अपने जिलाध्यक्षों की सूची जारी करते हुए यह कदम उठाया है। खास तौर पर बरेली जिले में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर मिर्ज़ा अशफाक सकलैनी पर अपना भरोसा जताया है। उन्हें दोबारा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही, बरेली में महानगर अध्यक्ष के पद पर बदलाव देखने को मिला है। दिनेश गुप्ता जिन्हें स्थानीय स्तर पर “दद्दा” के नाम से जाना जाता है, को नया महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही अजय शुक्ला को महानगर अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। अजय शुक्ला के स्थान पर दिनेश गुप्ता की नियुक्ति को पार्टी के भीतर एक रणनीतिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। जिसका मकसद स्थानीय स्तर पर संगठन को और मजबूत करना हो सकता है। मिर्ज़ा अशफाक सकलैनी का दोबारा जिलाध्यक्ष बनाने का मतलब है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अशफाक सकलैनी पर भरोसा है। यही वजह है कि फिर से उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, दिनेश गुप्ता उर्फ “दद्दा” की नियुक्ति से महानगर क्षेत्र में नई ऊर्जा लाने की उम्मीद की जा रही है। उनकी स्थानीय स्तर पर अच्छी पहचान और सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह मौका दिया है। कांग्रेस की इस नई सूची और बरेली में हुए बदलावों से यह संकेत मिलता है कि पार्टी संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की कोशिश कर रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *