बरेली। मौसम का मिजाज बरेली में एक बार फिर बदल गया है। जिसकी वजह से बारिश की भी संभावना है। आलम यही रहा तो नए साल का आगाज बारिश के साथ हो सकता है। पिछले दो दिन से आसमान साफ रहने के कारण सुबह से ही अच्छी धूप खिलती रही है लेकिन रविवार को सुबह से ही बादल उमड़ने लगे। ऐसे मे सूर्यदेव चमके तो लेकिन निस्तेज रहे। सूर्य बार-बार बादलों की ओट मेंं छिपता रहा। इस वजह से धूप खुलकर नही खिल सकी। इससे वातावरण मे ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग की माने तो 28 से 30 दिसंबर तक बारिश के हो सकती है। जिसकी वजह तापमान में गिरावट आएगी और ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। फिलहाल रविवार का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि सोमवार, मंगलवार और बुधवार को भी आसमान पर बादल उमड़ते रहेंगे। इस दौरान बारिश भी होगी। साथ ही कहीं कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। बारिश के बाद शीतलहर का प्रकोप और बढ़ेगा। हालांकि बारिश से गेहूं, गन्ना, लाही, सरसों जैसी फसलों को फायदा होगा। आलू,गोभी, टमाटर, पालक, मेथी, मूली आदि सब्जियों की फसल को नुकसान हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो तापमान और हवा की गति कम हो जाने से पृथ्वी की सतह पर रात में विकिरणीय शीतलहर बढ़ गई है। इससे चुभनभरी गलन बरकरार है। इसके चलते बरेली और आसपास के जिलों में 28 से 30 दिसंबर को बारिश की भी प्रबल संभावना है। 30 दिसंबर को दिन का तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। जो कि सीजन में सबसे कम होगा। मौसम विभाग की माने तो 27, 28 दिसंबर को भी मामूली बूंदाबांदी होगी, लेकिन 29 व 30 दिसंबर को पूरे जिले में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। जिसकी वजह से नए साल पर कड़ाके की ठंड होने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार नए साल 2022 का स्वागत और वर्ष 2021 की विदाई बारिश के साथ होने के आसार हैं। साथ ही ठंड का प्रकोप भी 31 दिसंबर को ज्यादा रहेगा। माना जा रहा है कि साल के आखिरी दिन इस बार तापमान के रिकार्ड टूटेंगे।।
बरेली से कपिल यादव
