बरेली मे तीन दिन से गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 44 डिग्री के पार, 19 से बारिश के आसार

बरेली। जनपद मे सप्ताह भर से भीषण गर्मी का सितम सह रहे लोग को अब तीन दिन से लू का सामना कर रहे है। इसकी शुरुआत बुधवार से हो चुकी है। जिले मे लोग तीन दिन से 44.4 डिग्री सेल्सियस का टॉर्चर झेल रहे है। तेज धूप के साथ गर्म हवाओं से लोग बेहाल हो रहे है। रात का भी तापमान बढ़ने से लोगों की नींद खराब हो रही है। मौसम विभाग ने दो दिन और अधिकतम तापमान 45 डिग्री और हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। 19 जून से बारिश के बाद ही गर्मी से राहत मिलने के आसार है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस अधिक 44.4 डिग्री दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो इस सप्ताह सबसे अधिक है। वहीं आर्द्रता सुबह 37 प्रतिशत और शाम को 27 प्रतिशत दर्ज की गई। रात में आंधी चलने के बाद भी गर्मी से राहत नही मिली। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के अनुसार शुष्क और गर्म पछुआ हवा और आसमान साफ होने से धूप सीधे आ रही है। इसके चलते बरेली में लू की परिस्थितियां बनी है। यह स्थिति 18 जून तक रहेगी। 19 जून से हल्की निजात की उम्मीद है। 18 जून तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। इनमें शनिवार और रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने का पूर्वानुमान है। आगामी 19-20 जून से प्रदेश में मानसून से पहले की बारिश का सिलसिला भी शुरू होने का अनुमान जताया गया है। इससे पहले 17-18 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर लू चलने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की उम्मीद है। वहीं सोमवार और मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 और 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का पूर्वानुमान जताया गया है। 19 जून से बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *