बरेली मे तीन तलाक पीड़िता पर पति ने फेंका तेजाब, झुलसा चेहरा, पीड़िता से मिलने पहुंचे एसएसपी

बरेली। मंगलवार को थाना किला क्षेत्र मे तीन तलाक पीड़िता पर उसके पति ने तेजाब फेंक दिया। जिससे चेहरा समेत उसका पूरा शरीर झुलस गया। गंभीर हालत मे उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने भी जिला अस्‍पताल पहुंचकर महिला का हाल जाना। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने की तैयारी मे जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार थाना किला क्षेत्र के मलूकपुर चौकी की जुग्गन वाली गली मे रहने वाली नसरीन की 11 साल पहले अपने ममेरे भाई इशाक से शादी हुई थी। बाद मे दोनों के बीच अनबन हो गई। इशाक ने उसे तीन तलाक दे दिया। अब पिछले कई दिनों से वह उनसे साथ रहने का दबाव बना रहा था। महिला इसका विरोध कर रही थी। स्वजन ने बताया कि मंगलवार को पति घर पर आया तो उसके पास एक बोतल मे एसिड था। थोड़ी देर बात की और उसके बाद एसिड फेंककर भाग गया। चीख पुकार सुनकर पी‍ड़‍िता के स्‍वजन आए और उसे जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया। एसिड अटैक मे पीड़‍िता का चेहरा और गला झुलस गया है। पीड़‍िता ने हमले से बचने का प्रयास किया था। जिसके चलते तमाम एसिड वही जमीन पर फैला गया। अगर पूरा एसिड पी‍ड़‍िता के ऊपर गिर जाता तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। इस मामले की शिकायत किला थाना पुलिस से की गई। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी मिलने पर नवागत एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज भी पीड़िता से मिलने जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को आरोपित की गिरफ्तारी का आदेश दिया। पुलिस आरोपी की तलाश मे जुट गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *