बरेली। घने कोहरे और छाए बादल की वजह से गुरुवार को दिन में धूप नहीं निकली। इससे अधिकतम तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट गुरुवार को दर्ज की गई। इससे लोग कांपते नजर आए। सर्दी के तेवर तल्ख होने पर शहर में दिन में भी कई स्थानों पर अलाव जलाए गए। वहीं, घने कोहरे की वजह से दृश्यता में काफी कमी आई गई, जिससे वाहन चालकों को वाहन ड्राइव करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले भर मे मौसम के बदलाव से जिंदगी की रफ्तार थम सी गई है। रात छाए घने कोहरे का प्रकोप गुरुवार देर सुबह तक रहा। वाहनों को दिन मे लाइट जला कर सफर तय करना पड़ा। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहेगा। ट्रक, बस, कार आदि वाहनों को लाइट जलाकर सफर तय करना पड़ा। न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। घने कोहरे की वजह से रात से सुबह तक शून्य से 50 मीटर दृश्यता रही। मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे तक रुहेलखंड समेत जनपद में ठंड के साथ घने कोहरे की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान विभाग ने नए सिरे से अलर्ट जारी किया है। जिसमें घने कोहरे के साथ दृश्यता के शून्य से 50 मीटर तक रहने के संकेत दिए गए है। कोहरे की बजह से दिन में धूप नही निकली। इससे दिन का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गयाा। मौसम विज्ञानियों ने 14 व 15 जनवरी को भी रात में घना कोहरा व दिन में धूप की संभावना जताई है।।
बरेली से कपिल यादव