बरेली को सीएम योगी ने दी 22.64 अरब के विकास कार्यों की सौगात, मंडल को मिला पहला यूनानी मेडिकल कॉलेज

बरेली। बुधवार को बरेली कॉलेज मैदान मे आयोजित कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री ने 22 अरब 64 करोड़ रुपये की 545 विकास परियोजनाओं की जिले को सौगात दी। उन्होंने बरेली मंडल का पहला यूनानी मेडिकल कॉलेज समेत 223 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 322 विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया गया। विभागों की ओर से लगाए जाने वाले स्टॉल के सामने प्लाई बिछाई गई। बरेली कॉलेज के मैदान पर आकर्षक तरीके से तिरंगा पंडाल बनाया गया। उपायुक्त उद्योग विकास यादव ने बताया कि सीएम युवा उद्यमी योजना मे 1550 अभ्यर्थियों को लोन बांटा गया है। इसमें मुख्यमंत्री के हाथों से पांच लोगों को डमी चेक दिया गया। इसी तरह आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया। डूडा की तरफ से बने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी दी गई। शिक्षा विभाग के प्रतिभावान खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री योगी सुबह 10:40 बजे सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने करीब एक घंटे तक मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ मंडलीय बैठक की। बैठक मे वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना व गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार समेत सांसद व विधायक मौजूद रहे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी जनसभा स्थल बरेली कॉलेज पहुंचे। मंच पर सीएम योगी का डमरुओं की निनाद से स्वागत किया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *