बरेली। बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत है। जिसको लेकर वे कई बार कॉलेज मे तालाबंदी कर चुके है। हर बार उन्हें आश्वासन दे दिया जाता है लेकिन न ही उनकी वेतन की बढ़ोतरी की जाती है और न ही उनके अन्य मांगे पूरी की जा रही है। गुरुवार को जिसको लेकर बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों ने कॉलेज में तालाबंदी कर दी। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि लंबे समय से वह अपनी वेतन बढ़ोतरी, विनियमितीकरण और कॉलेज को यूनिवर्सिटी बनाने व कॉलेज में हुए घोटाले को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन अभी तक प्रशासन ने उनकी एक नही सुनी। जिस कारण कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि कई बार वह लोग प्रशासन को इस बाबत पत्र दे चुके है। कई बार प्रशासन के आश्वासन पर उन लोगों को अपना आंदोलन स्थगित करना पड़ा। लेकिन इस बार ऐसा नही होगा। अस्थाई कर्मचारियों ने ऑफिस गेट पर गुरुवार की सुबह ताला लगा दिया। उसके बाद प्राचार्य बरेली कॉलेज डॉ ओपी राय कर्मचारियों से मिलने पहुंचे। कड़क धूप पर वह कर्मचारियों के बीच दरी पर बैठ गए। उन्होंने कर्मचारियों से ताला खोलने का आग्रह किया लेकिन कर्मचारियों ने उनसे दो टूक कहा दिया तब तक ताला नही खुलेगा जब तक उनकी मांगें पूरी नही होंगी।।
बरेली से कपिल यादव
