बरामदे मे पुआल पर मां-बाप के साथ सो रहा आठ माह का बच्चा गायब, तलाश मे जुटी पुलिस

बिथरी, बरेली। जनपद के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव कचौली से आठ महीने का बच्चा अगवा कर लिया गया। सुबह महिला सोकर उठी तो देखा कि बच्चा बिस्तर से गायब है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी है। थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के कचौली गांव निवासी रवि कुमार ने बताया कि शनिवार रात वह और उनकी पत्नी मीना देवी बरामदे मे पुआल पर सो रहे थे। उनके तीन बच्चे पति व पत्नी के बीच मे सो रहे थे। सुबह पांच बजे जब मीना सोकर उठी तो देखा कि सबसे छोटा बच्चा हिमांशु बिस्तर पर नही है। उन्होंने पति को जगाया। दंपती ने आसपास सभी जगह तलाश किया पर बच्चे का पता नही लगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है। परिवार ने किसी से दुश्मनी से इन्कार किया है। पुलिस बच्चे की तलाश मे जुटी है। वहीं मां के पास से बच्चा गायब होने पर पुलिस को शक है कि कही बच्चे को कोई तांत्रिक तो नही ले गया। या किसी व्यक्ति ने तांत्रिक के कहने पर बच्चे को चुरा लिया है। इस लिहाज से कचौली व आसपास के गांव में झाड़फूंक करने वालों का भी पता निकाला जा रहा है। वही रवि कुमार राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करता है। परिवार बेहद गरीब है। घर में सोने के लिए चारपाई भी नही है। परिवार धान के पुआल पर सोता है। इनका घर गांव के बाहरी हिस्से में है जहां से खेत शुरू हो जाते हैं। घर में कमरे बरामदे के अलावा कोई दीवार या दरवाजा भी नही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *