बढ़े किराए पर नगर निगम के किरायेदार भड़के, हंगामा

बरेली। नगर निगम के किराएदार दुकानदार मंगलवार को बढ़े हुए किराए के विरोध मे पार्षद राजेश अग्रवाल के नेतृत्व मे नगर निगम पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने मेयर डॉ. उमेश गौतम और नगर आयुक्त संजीव मौर्य से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखी। नगर निगम मे प्रदर्शन कर दुकानदारों ने कहा कि किराए मे की बढ़ोतरी इतनी अधिक है कि अधिकांश व्यापारी उसे देने की स्थिति मे नही है। उनका आरोप था कि किराया नीति और नामांतरण नीति में कई विसंगतियां रह गई हैं। कमेटी ने सुझाव देकर सुधार का आश्वासन दिया था लेकिन इसके बावजूद निगम कर्मचारी बढ़े हुए किराए की मांग कर रहे है। पार्षद राजेश अग्रवाल ने वार्ता के दौरान कहा कि बरेली में किराए में अत्यधिक वृद्धि की गई है जबकि पड़ोसी नगर निगम शाहजहांपुर में किराया वृद्धि बरेली की तुलना में मात्र लगभग 10 प्रतिशत ही है। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने किराए की दरों पर पुनर्विचार कर कमी करने का आश्वासन दिया। वही नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने भी दुकानदारों की समस्याओं पर सकारात्मक विचार कर राहत देने की बात कही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *