बढ़ती महंगाई को लेकर सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं ने भीख मांगकर जताया विरोध

बरेली। कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने भीख मांगकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर विरोध जताया। विरोध कर रहे समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बिलाल खान ने कहा कि बढ़ती मंहगाई की मार से जहां आम जनता परशान है। पेट्रोल की बढ़ती कीमत वहीं रसोई का बजट भी बिगड़ गया है। गैस दाम दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे है। सपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने के साथ मिलकर बढ़ती महगाई का विरोध किय। वो भी अनोखे अंदाज में उन्होने सड़क पर मोदी-योगी के नाम पर भीख मांगी। वहीं इस तरह बढ़ती मंहगाई के लिए केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को दोषी मानते हुए विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालो में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम अवतार यादव, पूर्व जेल विस्टिर जमील अहमद, संजय शास्त्री, नील कमल सहित अन्य मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *