बजरंग दल का जिला अभ्यास वर्ग का संपन्न हुआ समापन सत्र

बदायूं – आज बजरंग दल का जिला अभ्यास वर्ग का समापन सत्र संपन्न हुआ। प्रथम सत्र में विहिप के प्रांत सह संगठन मंत्री आर्येंद्र जी ने भारत के गौरवशाली इतिहास के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस तरह भारत सोने की चिड़िया कहलाता था। जब विश्व में सभ्यताओं की खोज हो रही थी तब हमारे भारतवर्ष में तक्षशिला नालंदा तक विश्वविद्यालय बन चुके थे। कैसे भारत की सभ्यता पर दमन किया गया एवं उसके पश्चात भी भारत आज विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक युवा अपने चरित्र अपने संस्कार को आत्मसाध्य करके अपना कार्य निष्ठा से करेगा तब निश्चय ही भारतवर्ष विश्व गुरु बन जाएगा। इसके पश्चात बजरंग दल के प्रांत संयोजक राकेश त्यागी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बजरंगबली जी हमारे आदर्श हैं कार्यकर्ताओं को उनकी तरह बलवान एवं ज्ञानवान होने की आवश्यकता है एवं बजरंग दल का कार्यकर्ता गाय गंगा एवं गीता के लिए सदैव तत्पर रहा है एवं हमेशा रहेगा। अभ्यास वर्ग में बरेली विभाग के विभाग संयोजक राजवीर जी ने संगठन के विस्तार पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। बदायूं से मयंक प्रताप सिंह, योगेश श्रीवास्तव, अमन सक्सैना, सौरव कुमार तिवारी, सुधीर शर्मा हिमांशु गुप्ता, सुनील बघेल, ओमवीर सिंह, नितिन मिश्रा, विवेक उपाध्याय, रामेंद्र राठौर, रिंकू, अमन कुमार, शोभित, हनी, अनुज श्रीवास्तव, बृजेश कुमार शर्मा, गीता पाल, प्रियांशु शर्मा, मीत ठाकुर, सुनील कुमार, शिवम कोहली, सूरज प्रताप, विनीत, विशाल शर्मा, सुधांशु, सर्वेश सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

– बदायूं से योगेश श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *