बरेली। एक महिला के साथ एक युवक ने बच्चों के अपहरण की धमकी देकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर उस पर समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने सबूतों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की है। आपको बता दें कि थाना शेरगढ़ क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसका पति पंजाब मे रहकर मजदूरी करता है। गांव का ही एक व्यक्ति घर के छोटे-मोटे काम करने के बहाने से घर पर आता था। पुलिस से की शिकायत मे महिला ने बताया कि उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। युवक ने बच्चों के अपहरण की धमकी देते हुए उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। पहले महिला मामले को टहलाती रही लेकिन बाद मे युवक ने हथियारबंद साथियों की फोटो दिखाकर महिला को धमकाया और उससे दुष्कर्म किया। जिसकी वीडियो रिकॉर्ड करके गांव के कुछ लोगों के व्हाट्सएप ग्रुप मे शेयर कर दी। आरोप है कि जब महिला ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की तो आरोपी ने उस पर समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। शेरगढ़ पुलिस से मदद न मिलने पर महिला ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप मे शेयर की गई वीडियो के स्क्रीन शॉट भी अधिकारियों को दिखाते हुए शिकायत की। साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।।
बरेली से कपिल यादव
