बरेली। पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत न्याय पंचायत दौली रघुवर दयाल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौतारा मे प्राथमिक विद्यालय गौतारा, मुर्शिदाबाद सहित अन्य विद्यालय मे कला प्रतियोगिता का आयोजन किया। विद्यालय के 12 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमे 3 बच्चों को प्रथम तीन स्थानों के लिए चयन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मानवेंद्र सिंह यादव ने पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की टीम के साथ बच्चों को पुरस्कार वितरित किए और बच्चों को शुभकामनाएं दी। स्वच्छता मिशन की टीम मे सुभाष सक्सेना, संजय यादव, श्रुति गंगवार शामिल रही। इसके बाद टीम की सदस्य श्रुति गंगवार ने स्वच्छता के बारे मे विस्तार से बताया। हाथ धोने के तरीके बताएं। प्रतियोगिता मे प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों मे शगुन, बंदना, पूजा रही। प्रधानाध्यापक मानवेंद्र सिंह यादव, सहायक अध्यापक सरस्वती गंगवार, संतोष कुमारी, सत्यदेव शर्मा ने बच्चो को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर कल्पना पांडे, शिल्पी, जमुनावती, मेघा कपूर, राजेश्वरी यादव, रूपकिशोर, महेश, हरियाणा विभूति किशन सुमित कुमार आदि रहे।।
बरेली से कपिल यादव