बकाया भुगतान को लेकर भाकियू ने दिया धरना, आश्वासन पर आंदोलन स्थगित

बहेड़ी, बरेली। जनपद की तहसील बहेड़ी मे गन्ना किसानों को बकाया भुगतान नही हो रहा है और जनप्रतिनिधियों को किसानों से संबध केवल बोट लेने तक है। यही वजह है कि किसानों के धरने पर कोई जनप्रतिनिधि शामिल नही होता है। गन्ना समिति परिसर में भाकियू के धरने पर यह बात बक्ताओं ने कही। भारी संख्या मे एकत्र किसानों को समझाने के लिए अफसर आए लेकिन शुरुआत मे किसान नहीं माने शाम को सभी आश्वान पर मान गये और धरना समाप्त कर दिया। इसके पहले उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अफसरों को सौंपा है। भारतीय किसान यूनियन के आवाहन पर गन्ना समिति परिसर मे किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। बाद मे धरने मे तब्दील हो गया। गन्ना समिति परिसर मे आयोजित धरने को संबोधित करते हुए भाकियू के उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बलविंदर सिंह मान ने कहा केसर चीनी मिल प्रबंधन ने वायदा किया था कि 31 दिसंबर तक पिछले सत्र का एक अरब 46 करोड़ रूपया अदा कर दिया जाएगा लेकिन प्रबंधन वायदे से मुकर गया है और पिछला बकाये का एक रूपया भी भुगतान नही किया है। विधायक व सांसद को भी इस धरने मे आना चाहिए था लेकिन वे नही आएंगे क्योंकि उनका सरोकार किसानों से महज बोट लेने तक है। उन्होंने कहा चीनी मिल प्रबंधन के वायदे से अब वह सहमत नही है। दोपहर बाद जिला गन्ना अधिकारी दिलीप सैनी धरना स्थल पर पहुंचे। केसर चीनी मिल के बाइस प्रेसिडेंट केन रविंद्र सिंह, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट केन सुभाष तोगर ने किसानों के बीच कहा 31 जनवरी तक पिछले भुगतान को अदा करने का प्रयास किया जा रहा है। चालू सत्र के भुगतान मे भी तेजी लाई जाएगी। लेकिन उनकी इस बात पर किसान नही माने और हंगामा करने लगे। किसान विजेंद्र सिंह ने कहा मिल प्रबंधक आर्थिक स्थिति खराब होने की बात कह रहा है लेकिन मिल अफसरों के लगातार प्रमोशन के होते जा रहे है उनके पैकेज बढ़ते के जा रहे है। जिला गन्ना अधिकारी के समझाने के बाद किसान माने। किसानों ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, गन्ना मंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। धरने मे चौधरी अजीत सिंह, सूरज पाल सिंह, दानिश खान, विजय पाल सिंह, प्रदीप सिंह कुलबीर, जागनलाल मौर्य, चौधरी अमर पाल सिंह, विजेंद्र सिंह, राकेश गंगवार आदि ने विचार रखें।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *