फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। शहर से लेकर देहात तक कुत्तों और बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदरों और कुत्तों के हमले से जनपद मे कई मौतें भी हो चुकी है। ऐसा ही एक मामला थाना फतेहगंज पश्चिमी मे बहन के घर आए पुलिस विभाग मे फॉलोवर पर बंदरों ने हमला कर दिया। जिससे उसका पैर फिसल गया। सात दिन बाद मंगलवार को उपचार के दौरान उन्होंने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद बदायूं के पुलिस कॉलोनी निवासी कालीचरन (54) पुलिस विभाग मे फॉलोवर थे। वह वजीरगंज थाने मे तैनात थे। 12 जून को वह फतेहगंज पश्चिमी स्थित गौतारा अपनी बहन के घर गए थे। बहन के घर छत पर लेटे थे तभी बंदरों ने उन पर हमला कर दिया था। बचने के लिए उन्होंने बंदरों को भगाने की कोशिश की। इसी दौरान वह छत से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर हालत मे उन्हे बरेली के मिनी बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे मोहर ने बताया कि उन्होंने पिता को पहले बदायूं मे ही अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर बताकर बरेली रेफर कर दिया गया। एक सप्ताह से उनका इलाज चल रहा था। घर में उनकी मां माया का रो-रोकर बुरा हाल है।।
बरेली से कपिल यादव