बंदरों के हमले मे महिला घायल, हाथ की टूटी हड्डी

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा के नखाशा वाले बाग मे बंदरों ने आतंक मचा रखा है। बाग के पास रहने वाली रुचि पत्नी पुष्पेंद्र सिंह कपड़े सुखाने को छत पर जा रही थी। बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इससे वह जीने से गिरकर गंभीर घायल हो गई। डॉक्टर ने महिला का एक्स-रे करने पर हाथ की हड्डी टूटी निकली। डॉक्टर ने हाथ की टूटी हड्डी का प्लास्टर करके उन्हें दवा दे दी। मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी दीपक तोमर ने बताया कि नखासे वाले बाग मे कहीं से बंदरों का झुंड आ गया है। जिससे जीना दुश्वार हो गया है। इन बंदरों ने कई राहगीरों और मोहल्ले वालों को काट लिया है। समाजसेवी दुर्गपाल सिंह सहित लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से बंदर पकड़वाकर जंगल मे छोड़े जाने की मांग की है। जिस पर चेयरमैन इमराना बेगम व ईओ पुष्पेंद्र राठौर ने जल्द बंदर पकड़ने का भरोसा दिलाया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *