फसलो को देखते हुए शिल्ट हटाने का कार्य करे :विधायक राणा

शेरकोट/बिजनौर – धामपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक अशोक कुमार राणा ने स्थानीय खो बैराज की नहर की जमा सिल्ट/स्केपिंग का निरीक्षण करते हुए सिंचाई विभाग द्वारा कराये गये कार्यो की जानकारी ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम खो बैराज पर पहुँचे भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मुरादाबाद के अधीन राम गंगा नहर प्रणाली के अन्तर्गत नहरों की सिल्ट/स्केपिंग कार्यो का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों से सिंचाई विभाग द्वारा काराये गये कार्यो की जानकारी ली। अधिकारियों के मुताबिक बरसात के बाद सफाई/ स्क्रेपिंग का कार्य किया जाता है। जिससे नहरों की टेल तक पानी पहुँचे ओर किसानो को सिंचाई के लिए प्रर्याप्त मात्रा मे पानी उपलब्ध हो सके। अशोक कुमार राणा ने सिल्ट,सफाई/स्क्रेपींग कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से किसानो के हित मे फसलों की सिंचाई हेतू बैराज से समय के अनुसार पानी छुड़वाने हेतू निर्देश दिये। अशोक कुमार राणा के साथ सिंचाई विभाग के एस डी ओ योगेश चन्द्र सिंह,जे ई सुदेश कुमार,पुनीत वर्मा,अंचल चौहान,धर्मवीर सिंह चौहान सहित आदि भाजपा कार्यकर्ता व सिंचाई विभाग अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट अमित कुमार रवि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *